अयोध्या, अक्टूबर 7 -- अयोध्या, संवाददाता। 'रामराज्य बैठे त्रैलोका, हर्षित भए, गए सब शोका। श्री रामचरितमानस की इस पंक्ति को चरितार्थ करते हुए श्री रामलीला कमेटी साहबगंज, श्री बाल रामलीला समिति अशोकपुरम जप्ती, श्री रामलीला कमेटी फतेहगंज एवं श्री बाल रामलीला कमेटी कोठापार्चा द्वारा अपने-अपने लीला स्थलों पर प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक का मनमोहक मंचन किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में प्रस्तुत भजनों की धुन जब श्रद्धालुओं के कानों में पड़ी तो वातावरण में भक्ति और आस्था की हिलोरे नजर आने लगी। रामलीला मंचन का 150 वर्षों का वैभवशाली इतिहास समेटे हुए श्री रामलीला समिति साहबगंज द्वारा भव्य राजगद्दी के कार्यक्रम में भजन गायिका द्वारा दर्शकों के समक्ष भाव विभोर कर देने वाली प्रस्तुति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.