मैनपुरी, जून 3 -- नगर स्थित सती माता मंदिर पर आयोजित रामकथा के अंतिम दिन भक्तों की भीड़ पहुंची। कथा आचार्य महंत हरिभजन दास महाराज ने सुंदर कांड के माध्यम से पवन पुत्र हनुमान के चरित्र का वर्णन किया। भगवान राम के राजतिलक के प्रसंग से कथा का समापन हुआ। महंत हरिभजन दास महाराज ने बताया कि लोगों ने जब हनुमान जी से कहा कि आप भगवान श्रीराम की सेवा के लिए ही अवतरित हुए हैं तो आप उनके कार्य पूरे करो। आचार्य ने वर्तमान सामाजिक व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज कलियुग की मार से बूढ़ा बाप लंगड़ा हो गया है और बेटा अंधा हो गया है। यदि समाज में भ्रष्टाचार और आतंकवाद को मिटाना है तो ताकत युवा की और दिमाग किसी बुजुर्ग का, जोश जवान का और होश बुढ़ापे का साथ होना जरूरी है। तभी पूरे राष्ट्र का उत्थान हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.