बाराबंकी, जनवरी 10 -- मसौली। मसौली स्थित बाबा राम शरण दास भगवत दास कुटी हनुमान मंदिर पर चल रहे विराट रूद्र महायज्ञ के छठे दिन प्रयागराज लहुरी (काशी) से पधारे यज्ञ सम्राट स्वामी प्रमोदानन्द जी महाराज ने भक्तो को सत्संग सुनाते हुए कहा कि पंचवटी जाने का क्या कारण था और किसने प्रेरित किया था। अगस्त मुनि के शिष्य ऋषि सुतीक्षण के द्वारा भगवान राम अगस्त मुनि के आश्रम पर आकर अगस्त मुनि को दर्शन दिए। अगस्त मुनि ने ही पंचवटी जाने को प्रेरित किया। क्योंकि पंचवटी श्रापित थी पंचवटी के उद्धार के लिए भगवान राम पंचवटी पहुंचे। उसी पंचवटी में लक्ष्मण ने भगवान राम से पांच प्रश्न पूछे माया किसे कहते हैं, ज्ञान किसे कहते हैं, भक्ति की प्राप्ति कैसे होगी। कैसे मालूम होगा कि इस व्यक्ति में भक्ति है, बैरागी के क्या लक्षण है। मनुष्य और ईश्वर में क्या अन्तर है। इन...