बलिया, अक्टूबर 4 -- बलिया, संवाददाता। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक पर्व विजयादशमी पर गुरुवार को जिले भर में श्रीराम के जयघोष के बीच असत्य व बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन हुआ। लोगों ने बुराई व असत्य त्यागने व अच्छाई व सत्य अपनाने का संकल्प लिया। रिमझिम बारिश के बावजूद आधी रात तक दशहरा मेले में लोगों की भीड़ जमी रही। शहर रामलीला मैदान में दहशरा मेला का मुख्य आयोजन था। बारिश के चलते मैदान कीचड़ पसरा था। इसके बाद भी रामलीला मैदान से नया चौक, एलआईसी तिराहा होते हुए हनुमानगढ़ी तक तिल रखने की जगह नहीं थी। जलेबी, चाट, पकौड़ा, छोला, बर्गर, आईसक्रीम के स्टॉलों पर बच्चे, युवा व युवकों की भारी भीड़ रही। बिक्री से दुकानदार काफी खुश थे। रामलीला मैदान में बने 50 फीट ऊंची रावण के पुतले में आग आधी रात 12 बजे शुभनगर रामलीला कमेटी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.