रिषिकेष, अप्रैल 6 -- तीर्थनगरी ऋषिकेश में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रविवार को पौराणिक श्री रघुनाथ मंदिर से डोलीयात्रा निकाली गई। विभिन्न जगहों पर डोली यात्रा का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। समूचा क्षेत्र श्रीराम के जयकारों से गूंजायमान रहा। रविवार की सुबह गंगा तट स्थित श्री रघुनाथ मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भगवान श्रीराम का अभिषेक किया गया। इसके बाद श्री रघुनाथ मंदिर से भगवान श्री राम की बैंड बाजों के साथ धूमधाम से डोलीयात्रा निकाली गई। यात्रा त्रिवेणी घाट, हरिद्वार, क्षेत्र बाजार से होकर त्रिवेणी घाट पर संपन्न हुई। जिसका नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। मंदिर प्रबंधक राहुल शर्मा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली जाती है। मौके पर मनोज गुप्ता, अजय कालड़ा, संजय कोहली, शिव बंसल, बंश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.