वाराणसी, अप्रैल 2 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मानसरोवर तीर्थ स्थित आंध्र आश्रम में श्रीराम साम्राज्य पट्टाभिषेकम महोत्सव की यज्ञशाला में मंगलवार को चरण पादुका का राज्याभिषेक किया गया। वाल्मीकि रामायण के अयोध्या कांड से भरत मनावन प्रसंग उठाते हुए आचार्यों ने आज की समस्त अनुष्ठान और रामायण पारायण के पुण्य भाई भरत के साधु चरित्र को अर्पण किए। प्रसंग के अनुसार वनगमन के लिए निकले श्रीराम को मनाने के लिए भाई भरत समस्त अयोध्यावासियों के साथ वन पहुंचते हैं। अयोध्या लौटने की भरत की प्रार्थना पर श्रीराम धर्म का प्रश्न उठाते हैं तब भरत निरुत्तर हो जाते हैं। विकल्प के रूप में वह श्रीराम की चरण पादुका का ही पट्टाभिषेक कर साथ ले जाते हैं और अयोध्या के सिंहासन पर रखकर स्वयं नंदीग्राम में तपस्या में लग जाते हैं। यज्ञ के मुख्य आचार्य उलीमीरी शोमा याजुलू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.