चंदौली, फरवरी 22 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। माता अमरा भगवती धाम नर्वदापुर के परिसर में आयोजित नव दिवसीय श्रीराम कथा का समापन शुक्रवार को सविधि हवन पूजन के बाद किया गया। वहीं आयोजित भंडारा में दर्जनों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कथावाचक कौशलेंद्र दास शांडिल्य ने बताया श्रीराम कथा का श्रवण करने मात्र से मन के राग, द्वेष, ईर्ष्या और भेदभाव समाप्त हो जाते हैं। वही मन को असीम शांति की अनुभूति होने के साथ हिंसक भावनाओं का नाश हो जाता है। प्रभु राम हमारे आचरण है। सच्ची भक्ति उनके उत्तम विचार को मन में विराजमान करना है। जिन्होंने आदर्श राजा, उत्कृष्ट भाई, श्रेष्ठ पुत्र, महान मित्र की भूमिका को एक साथ निभाया है। कहा कि राम नाम अनमोल है। पाप करने वाला भी स्मरण कर ले तो उसे सद्गति मिल जाती है। श्री राम कथा का मनोयोग से श्रवण करके उपदेश को जीवन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.