प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 27 -- रानीगंज कैथौला। स्थानीय बाजार में बुधवार को गणेश उत्सव में होने वाली श्रीराम कथा से पूर्व शोभा यात्रा निकाली गई। भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ निकली शोभा यात्रा में बाजार के लोगों ने पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा बाजार में घूमी और मंदिरों में दर्शन पूजन करने के बाद कथा स्थल पर आकर सम्पन्न हुई। संयोजन डॉ. अम्बिकेश त्रिपाठी ने किया। शोभायात्रा में यज्ञाचार्य सदानंद, प्रवीण सिंह, विनोद सिंह, महेन्द्र सिंह, बासुदेव जायसवाल, शिवकुमार अग्रहरि, गोविंद श्रीवास्तव, अभय सिंह, जितेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, शिवराम अग्रहरि, बाबूलाल जायसवाल आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.