बदायूं, दिसम्बर 24 -- बिसौली। तहसील कॉलोनी में स्थित हरी बाबा मंदिर पर होने वाली श्रीराम कथा से पूर्व नगर में पीतवस्त्रधारी महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। बैंडबाजों के साथ निकली कलश यात्रा में भक्तों ने भजन गाए। इससे पूर्व रामचरित मानस का सभी ने पूजन किया। कथावाचक देशपाल भारद्वाज ने वैदिक मंत्र पढ़े तो कलश यात्रा में भाग लेने वाली महिलाओं ने रामचरित मानस पर अक्षत और पुष्प अर्पित किए। इसके बाद कथावाचक देशपाल भारद्वाज ने भगवान के नाम स्मरण का महत्व बताया। कहा कि हमें प्रतिदिन नहाकर प्रभु नाम का स्मरण करना चाहिए। इसके साथ ही दूसरे की बुराई नहीं करना चाहिए। नौ दिन तक रामकथा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर ज्योति शर्मा, संगीता शर्मा, वीणा शर्मा, प्रियंका शर्मा, मानवी गुप्ता, अंशु मिश्रा, ममता, गीता, अंजू, मीना, रजनी, विक्की गुप्ता आदि भक्तगण मौज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.