प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- सगरा सुंदरपुर स्थित बाबा नर्वदेश्वरनाथ धाम पर जन कल्याण के लिए मंगलवार को सात दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। श्रीराम कथा से पहले शोभायात्रा निकाली गई। कथा स्थल से गाजे बाजे के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में शामिल श्रद्वालु आसपास के मंदिरों में पहुंचे और पूजन कर माथा टेका। इसके बाद कथा स्थल पर पहुंचकर शोभायात्रा संपन्न हुई। शोभायात्रा में कथा व्यास सुनैना कृष्ण के साथ संजय उपाध्याय, नागेन्द्र शुक्ल, संजय शुक्ल, उदयराज तिवारी, सुरेश मिश्र, शिवशंकर शुक्ल, राजीव, रत्नाकर, अरविन्द, अजय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...