जौनपुर, अप्रैल 11 -- मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के इटहरा गांव स्थित श्री किशोरी जी सेवा आश्रम के प्रांगण में बुधवार को वाराणसी से आईं बाल कथा वाचक शिवांगी किशोरी ने कहा कि श्रीराम कथा मन को पवित्र करने के साथ ही आत्मा को नया रूप प्रदान करती है। रामकथा सुनने से मनुष्य के जीवन के सारे पाप कट जाते हैं। यदि प्रेम प्रकट हो जाये तो भगवान स्वयं आत्म रूपी बगिया में प्रकट हो जाएंगे। रामकथा का महत्व सदैव से ही सबसे अधिक है। यह प्रभु श्रीराम की लीला चरित्र और गुणों की सुमधुर गाथा है। यह एक सरोवर है। जिस तरह लोग सरोवर में लोग स्नान करके अपने शरीर को स्वच्छ करते हैं। उसी प्रकार राम कथा सुनने से मन की मैल समाप्त हो जाता है। कथा का समापन भगवान श्रीराम की आरती से किया गया। इस मौके पर मुख्य यजमान टीका सिंह, पुष्पा सिंह, लालजी पाण्डेय, लक्ष्मण सिंह, प्रमोद स...