कानपुर, दिसम्बर 4 -- कानपुर। श्री रामलीला महोत्सव आयोजन समिति जरौली की त्रिवेणी प्रांगण में चल रही श्रीराम कथा के नौवें दिन गुरुवार को श्री भारत शरण महाराज ने सुन्दरकांड, लंका कांड, उत्तर कांड और श्रीराम जी के राज्याभिषेक की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रद्धालुओं के आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर परमट धाम के पूज्य महंत अरुण भारती, पनकीधाम के महंत श्री कृष्ण दास महाराज, संयोजक प्रबोध मिश्रा, विनोद शुक्ला, संजय बाजपेई, वेणु रंजन भदौरिया, अनिल शुक्ला, सोनू शुक्ला, हर्षित अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.