मेरठ, दिसम्बर 17 -- मुंडाली। नंगलामल स्थित आदि गुरु शंकराचार्या गुरुकुल आश्रम में चल रही नौ दिवसीय श्री राम कथा के नौवें दिन मंगलवार को प्रभु श्री राम के राज तिलक के साथ संपन्न हुई। वाचक मुकेश महाराज ने भक्तों का कथा का संजीव वर्णन किया सभी भक्त कथा सुनकर भाव विभोर हो गए। उन्होंने भक्तों को बताया कि श्री राम कथा में राम के राजतिलक का प्रसंग रामायण के उत्तरकांड का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो वनवास के बाद, लंका विजय के पश्चात, भगवान राम के अयोध्या लौटने और राजा बनने की घटना है, जहां उनके राज्याभिषेक से तीनों लोकों में सुख-शांति फैल जाती है, सभी शोक दूर होते हैं और राम राज की स्थापना होती है। मुख्यातिथि हनुमान दल किठौर विधान सभा अध्यक्ष ओम तोमर व सांसद अरुण गोविल के प्रतिनिधि रोबीन गुर्जर रहे। इस दौरान आश्रम संस्थापक स्वामी दीपक ज्ञनानंद सरस...