बेगुसराय, फरवरी 12 -- तेघड़ा। आधारपुर स्थित श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी में शुक्रवार से श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ प्रारंभ होगा। इसको लेकर महंत गोपालदास जी महाराज ने बताया कि शुक्रवार को कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। अब तक 1100 कन्याओं का निबंधन हो चुका है। 14 फरवरी से श्रीराम कथा का कथावाचन प्रारंभ होगा। यह कार्यक्रम 22 फरवरी तक चलेगा। गोपालदास जी ने बताया कि मानस मर्मज्ञ रामकिंकराचार्य जी के द्वारा कथा वाचन कार्यक्रम संपन्न होगा। इसके साथ ही वत्स सेवा समिति के द्वारा 15 फरवरी को सामूहिक विवाह कार्यक्रम भी संपन्न होना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...