मथुरा, फरवरी 24 -- मानव सेवा ट्रस्ट मुंबई द्वारा संचालित परिक्रमा मार्ग वाराह घाट स्थित ब्रज धाम आश्रम में चल रही श्रीराम कथा के सातवें दिन सोमवार को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सहभागिता की। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वृंदावन एक पवित्र भूमि है और यहां पर आकर एक अलग प्रकार की अनुभूति होती है। वृंदावन वाकई में अद्भुत भूमि है। कथा प्रवक्ता स्वामी राम हृदय दास ( जिज्ञासु महाराज) ने कहा कि भगवान श्रीराम की कथा हमें मर्यादित जीवन जीने की राह दिखाती है। हम सभी को भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन को आत्मसात करने का प्रयास करना चाहिए। इससे पूर्व आश्रम के महाप्रबंधक निरंजन कुमार ठाकुर एवं पूर्वांचल समिति मथुरा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्वांचल समिति के अध्यक्ष बी. ए...