गिरडीह, फरवरी 22 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के राम-जानकी चिंतामणि मंदिर गादीधाम में आयोजित श्रीराम चरित मानस महायज्ञ के 63वें मधाधिवेशन में अयोध्या से आये संत हनुमान दास जी महाराज ने राम नाम की महिमा का वर्णन एवं नवधा भक्ति प्रसंग की कथा कहकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि भाव, कुभाव ओर आलस्य से भी भगवान नाम का संकीर्तन करने से मानव प्राणी को सदगति मिल जाती है। उन्होंने राम कथा प्रसंग के अनुरूप लोगों को धर्मानुसार कार्य करते हुए भाई एवं बन्धुत्व की भावना में प्रेम पूर्वक रहने की बात कही। जिससे एक अच्छे परिवार, समाज एवं राष्ट्र का निर्माण हो सके। अनुष्ठान में मानस व्यास अर्जुन प्रसाद राय के नेतृत्व में संगीतमय नवाह परायण पाठ किया जा रहा है। मौके पर पुजारी शालिग्राम दास, मदन मोहन दास समेत धपरु राय, सत्यनारायण राय, बच्चू सिंह, क...