चंदौली, सितम्बर 23 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित नव दिवसीय श्रीराम कथा के आयोजन के शुभारंभ में भव्य कलश यात्रा का आयोजन सोमवार को किया गया। कलश यात्रा दुर्गा मंदिर से कस्बा बाजार का भ्रमण कर आयोजन स्थल पर पहुंची। जहां पर विधि विधान से पूजा अर्चन कर कलश स्थापित कराया गया। कलश यात्रा में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश रखकर शामिल रही। माता रानी के जयकारों के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बन गया था। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों तक शाम को श्रीराम कथा का आयोजन दुर्गा मंदिर परिसर में किया जाएगा। इसमें प्रयागराज की कथावाचिका प्रतिमा तिवारी श्रोताओं को कथा का रसपान कराएंगी। कलश यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान दास अग्रहरि, साधोशरण जायसवाल, व्यापार मंडल ...