मधुबनी, मार्च 19 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। मिथिलांचल हरिनाम संत सम्मेलन का 81 वां अधिवेशन मंगलवार को श्रीरामार्चा पूजन के साथ शुरू हो गया। शहर के टाउन क्लब मैदान में विधि विधान से संत सम्मेलन से पूर्व श्रीरामार्चा पूजा की गई। यजमान के रूप में पवन कुमार मिश्र सपत्नी थे। पंडित मैथिली शरण ने कहा कि श्रीरामार्चा पूजा का फल हजारों अश्वमेद्य यज्ञों के समान है। जो व्यक्ति इस महायज्ञ में भाग लेता है, उसके समस्त पाप मिट जाते हैं। कष्टों का निवारण होने के साथ सुख , शांति, समृद्धि, शक्ति और विशेष कृपा प्राप्त होती है। परिवार में सुख व शांति आती है। श्रीरामार्चा पूजा से सभी प्रकार के पाप नष्ट होते हैं। 18 से 23 मार्च तक चलने वाले संत सम्मेलन में भाग लेने के लिए साधु संत पहुंचने लगे हैं। हरदिन शाम चार से रात दस बजे तक होगा प्रवचन: संत सम्मेलन बोर्ड क...