अमरोहा, जनवरी 20 -- अमरोहा। श्रीरामायण संकीर्तन मंडल पदाधिकारियों ने 69वें माघ महोत्सव के क्रम में सोमवार सुबह नगर में प्रभात फेरी निकाली। तड़के 5:30 बजे स्थानीय मंदिर श्रीबाबा बाबा गंगानाथ से शुरू हुई प्रभात फेरी शिव द्वारा, कुरैशी, वासुदेव तीर्थ, फ्रेंड्स कॉलोनी, किशनगढ़, बैंक कॉलोनी, कटरा बख्तावर सिंह आदि स्थानों से होती हुई वापस मंदिर श्रीबाबा गंगानाथ पहुंचकर विश्रामित हुई। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कमल किशोर, उमेश पाठक, अनिल गौतम आदि श्रद्धालुओं ने भजन गायन किया। वहीं मंदिर श्रीबाबा गंगानाथ परिसर में प्रातः व सांय काल में रामायण का पाठ भी किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष चैनसुख गोले, अतुल पंडित, संदीप रस्तौगी, प्रतुल शर्मा, अमित रस्तौगी, आलोक शर्मा, विकास, शशि प्रकाश, संदीप अग्रवाल, व...