गाजीपुर, सितम्बर 14 -- देवकली। श्रीरामलीला समिति महमूदपुर हथिनि का चुनाव शांतिपूर्वक व उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से राजेश यादव को अध्यक्ष और बाबूलाल यादव, विनोद विश्वकर्मा व संतलाल यादव उपाध्यक्ष चयनित हुए। महामंत्री बने डॉ. विजय यादव, जबकि प्रबंधन में नन्दलाल यादव व पुनवासी राम को जिम्मेदारी मिली। कोषाध्यक्ष भोनूप्रताप यादव व पिन्टू पाल बने। संचालन का कार्य तेरसू यादव संभालेंगे। समिति में मंत्री, उपमंत्री, सूचना मंत्री, ब्यास, मंच व्यवस्थापक सहित कई पदों पर जिम्मेदारी तय की गई। मनोज कुमार प्रधान बिन्द सहित 20 से अधिक सदस्यों को संरक्षक नियुक्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...