शामली, अप्रैल 6 -- श्री रामनवमी के शुभ अवसर पर बनखंडी महादेव मंदिर से श्री रामलला विराजमान की तीनों भाइयों संग नगर में भ्रमण यात्रा निकाली गई। रविवार शाम करीब चार बजे श्रीरामनवमी के शुभ अवसर पर बनखंडी महादेव मंदिर से श्री रामलला विराजमान और उनके तीनों भाइयों लक्ष्मण, भारत और शत्रुघन की नगर भ्रमण शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में श्री गणेश, विष्णु भगवान, खाटू श्याम, रामेश्वरम महादेव, बालक राम अयोध्या धाम, अघोरियों संग शिव बारात और मां दुर्गा की सुंदर-सुंदर झांकियां थी। वही बैंड बाजों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूम रहे थे। शोभा यात्रा के अंत में फूलों से सजे रथ पर प्रभु श्री राम और उनके भाई विराजमान थे। शोभा यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की इसके अलावा प्रसाद का भी वितरण किया गया। शोभा यात्रा बनखंडी महादेव मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.