चित्रकूट, जनवरी 22 -- चित्रकूट। संवाददाता अयोध्या में मंदिर निर्माण के बाद श्रीरामलला की स्थापना के दो वर्ष पूर्ण होने पर धर्मनगरी चित्रकूट में गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। प्रभु श्रीराम ने धर्मनगरी चित्रकूट में अपने वनवासकाल का सर्वाधिक समय बिताया है। धर्मनगरी चित्रकूट उनकी तपोस्थली रही है। मुख्यालय कर्वी स्थित शंकर बाजार गल्ला मंडी के पास से समाजसेवी प्रियांशु मिश्रा की अगुवाई में शोभा यात्रा निकाली गई। धनुष चौराहा, पुरानी बाजार होते हुए धुस मैदान में यात्रा का समापन हुआ। सनातनी राम भक्तों शोभा यात्रा में सहभागिता निभाई। यात्रा में प्रभु श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण आदि की झांकियां भी सजाई गई थी। इस दौरान रचना पांडेय, अनुराग द्विवेदी, अनुराग गुप्ता, हर्षित पांडेय, देवेंद्र द्विवेदी, वीरेंद्र पांडेय, इंद्रेश मिश्रा,...