बलिया, जून 4 -- बलिया। गंगा दशहरा के पूर्व संध्या पर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री व नगर विधायक दयाशंकर सिंह की ओर से श्रीरामपुर गंगा घाट पर महिलाओं के लिए दो चेंजिंग रूम बनवाया गया। चेंजिंग रूम का नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी, महामंत्री श्याम बाबू रौनियार व परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कार्यकर्ताओं ने गंगा किनारे केक काटा और उनके दीर्घायु की कामना की। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि गंगा घाट पर स्नान के बाद महिलाओं के कपड़े आदि बदलने की कोई व्यवस्था नहीं थी। इससे महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। चेंजिंग रूम बन जाने से उन्हें राहत मिलेगी। इस मौके पर संध्या पांडेय, जिला मंत्री संतोष सिंह, सुनील सिंह, अनिल पांडेय, अमिताभ उपाध्याय, मंजय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.