भागलपुर, फरवरी 21 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र स्थित श्रीरामपुर के महंत बाबा स्थान, त्रिवेणी घाट में शनिवार को महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर गंगा घाट से जल भरा फिर वापस यज्ञस्थल पहुंची। आयोजन समिति के सदस्य ने बताया कि महाविष्णु यज्ञ एक मार्च फाल्गुन त्रयोदशी तक चलेगा। यज्ञ अवधि के दौरान प्रतिदिन संध्या छह से रात्रि नौ बजे तक प्रवचन और रात्रि एक बजे तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। वृंदावन से पधारी कथा वाचिका अर्पिता मिश्रा कथा वाचन करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.