अयोध्या, मई 15 -- राम मंदिर में फिलहाल चार पुराने व दस नये पुजारियों को मिला कर 14 पुजारी कार्यरत हैं। इन सभी पुजारियों को सात-सात पुजारियों की टोली के अनुसार विभक्त कर पूजा-अर्चना के लिए चक्रीय क्रम में ड्यूटी लगाई गई है। यह सभी पुजारी अपनी निर्धारित ड्यूटी के अनुसार राम मंदिर के अलावा अस्थाई मंदिर व कुबेर टीला में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। राम मंदिर के प्रथम तल में राम दरबार समेत परकोटे के छह मंदिरों के अतिरिक्त सप्त मंडपम के सात मंदिरों में पांच जून को अलग-अलग मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा हो जाएगी। इन 14 मंदिरों के लिए अतिरिक्त पुजारियों की जरूरत है। इसके लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने पुनः 20 अतिरिक्त पुजारियों की तैनाती को लेकर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है।श्रीराम जन्मभूमि में एक सौ से अधिक पुजारियों की पड़ेगी जरूरत: चंपत राय श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.