बोकारो, फरवरी 4 -- खेतको। पेटरवार प्रखंड के चांदो स्थित स्कूल मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीरामचरितमानस महायज्ञ के आयोजन को लेकर मंगलवार को बजरंगबली का धर्म ध्वजारोहण पुजारी प्रेम तिवारी एवं नरेश तिवारी द्वारा मंत्रोच्चारण व विधि विधान से किया गया। मानस महायज्ञ को लेकर आठ मार्च को कलश यात्रा निकाली जायेगी तथा नौ मार्च से मानस पाठ प्रारंभ किया जायेगा। महायज्ञ आरंभ से पूर्णाहुति तक प्रत्येक दिन संध्या में अयोध्या व वाराणसी से पधारे मानस ज्ञाता द्वारा प्रवचन किया जायेगा। यहां पुजारी ने बताया की कहीं भी कोई महायज्ञ होना सुनिश्चित होता है उस स्थल में महायज्ञ के पूर्व हनुमान जी का ध्वजारोहन पूजा पाठ कर किया जाता है ताकि अनुष्ठान भक्तिमय तरीके से संपन्न हो। आगे कहा की जहां भी यज्ञ महायज्ञ का आयोजन होता है उस स्थल में भगवान की असीम कृ...