सीवान, सितम्बर 29 -- गोरेयाकोठी, एक संवाददाता। प्रखंड के हरिहरपुर कला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में नवरात्र की षष्ठी को आस्था व भक्ति के बीच श्रीरामचरितमानस का वितरण रविवार को किया गया। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल व गोरेयाकोठी विधायक देवेशकांत सिंह ने महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के बीच श्रीरामचरितमानस का वितरण किया। मौके पर सांसद ने कहा कि श्रीरामचरितमानस हमारे जीवन का मार्गदर्शक ग्रंथ है। इसमें आदर्श जीवन व नैतिकता के मूल्य निहित हैं। नवरात्र के पावन अवसर पर इस ग्रंथ का वितरण समाज में धार्मिक चेतना व सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। विधायक देवेशकांत सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में श्रीरामचरितमानस का विशेष स्थान है। इसकी शिक्षाएं समाज को जोड़ने व जीवन को सही दिशा देने का काम करती हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अपने बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.