रांची, मार्च 27 -- रांची। श्रीमहावीर मंडल केंद्रीय समिति, रांची ने गुरुवार को रांची बंद को सफल बताते हुए शहरवासियों के प्रति आभार जताया। अध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि अनिल टाईगर की हत्या के विरोध में शहरवासियों ने स्वेच्छा और शांतिपूर्ण ढंग से इसमें भाग लिया। व्यवसायियों ने भी प्रतिष्ठानों को बंद रख इस हत्याकांड के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया। मंत्री सुभाष साहू, पवन गुप्ता, राहुल चंकी, उदय रविदास, संतोष गुप्ता, बलिराम प्रसाद, प्रमोद सारस्वत, सुनील वर्मा, प्रेम सिंह आदि ने बंद को सफल बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.