शामली, मई 8 -- शहर के हनुमान टीला हनुमान धाम में चल रही श्रीमद् भागवत सप्ताह के चतुर्थ दिवस कथा व्यास आचार्य चंचल शर्मा के द्वारा भगवान राम का प्रकटोत्सव भगवान कृष्ण का उत्सव मनाया गया। कथा व्यास चंचल शर्मा ने बताया कि नंद के घर आनंद ने जन्म लिया। आनंदकंद में जन्म लिया। अगर हम भगवान से जुड़ जाएं तो हमारे हृदय में भी आनंद स्वरूप परमात्मा जन्म ले लेते हैं और जिसके हृदय में परमात्मा जन्म ले लेते हैं। प्रकट हो जाते हैं उसका घर वृंदावन बन जाता है। प्रातः पूजन में भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप श्री लड्डू गोपाल का दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, गंधोदक से महाभिषेक व पूजन पडित हिमांशु मुंडेपी द्वारा सम्पन्न किया गया। जिसमें आज के मुख्य यजमान उमेश कौशिक, अंकित गोयल, मोनू व विकास कुमार रहे। इस अवसर पर सभी भक्तों ने आनंद के साथ नंद उत्सव मनाया। कथा में मालिनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.