हाथरस, दिसम्बर 14 -- हाथरस। नगरिया नंदराम के पास श्याम ड्रीम्स कॉलोनी कोटा रोड हाथरस स्थित कन्हैया पंडित मुनेंद्र उपाध्याय के निवास पर हो रही श्रीमद् भागवत कथा में रविवार को नगर पालिका परिषद हाथरस के निर्वातमान अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने श्रीमद् भागवत जी की पूजा अर्चना की। व्यास गद्दी पर विराजे कृष्ण शास्त्री जी का स्वागत किया। वहीं व्यास गद्दी से पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा को आशीर्वाद स्वरुप अंग वस्त्र पहनाया। कथा प्रवक्ता कृष्णा शास्त्री ने ध्रुव प्रहलाद जैसे भक्तों की अद्भुत भक्ति और मानव जीवन में प्रायश्चित व सदकर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। ध्रुव चरित्र के माध्यम से द्रण संकल्प और विपरीत परिस्थितियों में भी लक्ष्य न छोड़ने का संदेश दिया। ध्रुव चरित्र सुन श्रोता भाव विभोर हो गए। श्रीमद् भागवत कथा में मुख्य रूप में विष्णु उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.