चतरा, दिसम्बर 13 -- चतरा, प्रतिनिधि। शहर के बायपास रोड लिपदा नगवा मोड देवरिया चौक के समीप 26 जनवरी से साप्ताहिक श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन शुरू होगा। यह यज्ञ 1 फरवरी तक चलेगा। यज्ञ को लेकर यज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा जिला में प्रचार प्रसार शुरू कर दिया गया है। यज्ञ को लेकर 26 जनवरी को भव्य शोभायात्रा निकाला जाएगा। एवं यज्ञ के दौरान प्रतिदिन संध्या 4 बजे से 7 बजे तक प्रवचन होगा। यज्ञ में प्रवचन के लिए बैकुंठनाथ स्वामी और जीयर स्वामी को बुलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...