मिर्जापुर, नवम्बर 6 -- लहगंपुर। कलहंगपुर बाजार में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार से कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। यजमान राजन जायसवाल पत्नी पार्वती जायसवाल की उपस्थिति में वृंदावन से पधारे कथा वाचक आचार्य भरत कृष्ण जी महाराज कथा का रसपान कराएंगे। 51कुंआरी कन्याओं,महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर राजापुर तक भ्रमण किया। डीजे के बीच भक्ति गीतों पर कलश यात्रा का लोगों ने जगह जगह स्वागत किया। कलश यात्रा में अजय कुमार जायसवाल, विजय कुमार जायसवाल, संजय जायसवाल, रजनीश जायसवाल, हरेराम दुबे, शंभू तिवारी, चंद्रभूषण पाल, प्रदीप यादव, लव कुश तिवारी, लालजी जायसवाल, संतोष जायसवाल, अंकित जायसवाल आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.