बुलंदशहर, दिसम्बर 23 -- बुलंदशहर। कष्िर्ण श्री बांके बिहारी मित्र मंडल के तत्वावधान में 24 दिसंबर से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। विकास शर्मा ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा में कथा व्यास किशोरी निवास आश्रम श्रीधाम वृंदावन से काषिर्ण स्वामी सुमेधानंद महाराज कथा करेंगे। उन्होंने बताया कि दोपहर दो से लेकर शाम पांच बजे तक कथा डीएम रोड स्थित नर्वदेश्वर धाम पार्क-2 में होगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से आने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...