आगरा, मार्च 23 -- तहसील क्षेत्र के गांव नगला सहजीत, शेखुपुरा, कमालपुर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ है। भागवत कथाओं के शुभारंभ की औपाचारिकताएं एडीजी अंशुमान यादव ने विधिवत फ़ीता काटकर पूरी कीं। यहां परीक्षत रामदास सिंह, कोकिला देवी, संयोजन समिति के पदाधिकारी सतीश चंद्र, अवनीश कुमार आदि ने एडीजी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि एडीजी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से हृदय में भक्ति व शांति का उदय होता है। उन्होंने व्यास पीठ पर माथा टेका, आती कर आशीर्वाद लिया। पहले दिन भागवत के महत्व को समझाया। कथावाचकों ने बताया कि कथा सुनने से सभी पापों का नाश होता है। आसपास कथाओं का आयोजन हो तो उसमें अवश्य शामिल होना चाहिए। इस दौरान गांवों के तमाम लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.