हापुड़, जून 9 -- श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ के समापन पर भक्तों ने धर्म के बताए सद्मार्ग पर चलकर दीन दुखियों की हरसंभव मदद और सामाजिक कुरीतियों से बचने का संकल्प लिया। पौराणिक गढ़ गंगानगरी की बागवाली कालोनी और प्राचीन मुक्तेश्वर महादेव नक्का कुआं मंदिर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ के समापन पर रविवार को भंडारा हुआ। जिसमें महिला बच्चों समेत सैकड़ों भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। वृंदावन धाम से आए व्यास रुद्र कृष्ण ठाकुर और यश कृष्ण आचार्य ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ सत्यचित और आनंद देने वाला है, जिसका अनुसरण करते हुए सामाजिक कुरीतियों से बचकर दीन दुखियों की मदद करने वाले भगवान की कृपा का पात्र बनते हैं। भागवत कथा सुनने वालों पर परमपिता परमात्मा असीम कृपा करते हुए उनका कल्याण भी करते हैं। यज्ञ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.