गिरडीह, नवम्बर 29 -- रेम्बा। जमुआ प्रखंड के रेम्बा के झारखंडधाम मोड़ में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सह एकादशी उद्यापन को लेकर भव्य कलश यात्रा शुक्रवार को निकाली गई। कलश यात्रा मुख्य मार्ग होते हुए सर्वप्रथम गणेश मंडप, शिव मंदिर, दु:खहरण नाथ मंदिर, दुर्गा मंडप ठाकुरबाड़ी, देवी मंडप में पूजा आराधना के साथ बारहमासा तालाब गयी जहां आचार्य अनुज शरण शास्त्री तथा अन्य पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वरुण देव का आवाहन कर कलश में जल भरवाया। मुख्य यजमान श्रीमती पद्मावती देवी तथा पुरुषोत्तम द्विवेदी के साथ सामाजिक कार्यकर्ता उदय द्विवेदी, सुमन द्विवेदी, कार्तिक मंडल, नवीन तिवारी तथा दर्जनाधिक महिलाएं सर पर कलश लेकर चल रही थी। बैंड पार्टी की आवाज से मुख्य मार्ग गुंजायमान हो उठा। लोग धार्मिक नारे अलग से लगा रहे थे। पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.