कानपुर, जनवरी 19 -- कानपुर। श्री भुवनेश्वर महादेव श्री साई धाम मंदिर परिसर, किदवई नगर में अयोध्या धाम से आए श्रीधराचार्य महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा से भक्ति, ज्ञान, वैराग्य, कर्मयोग, समाजधर्म, स्त्रीधर्म, राजनीति का ज्ञान होता है। श्रीमद् भागवत कथा में भारतवर्ष की महिमा का वर्णन भी है। श्रीमद् भागवत कथा में कुल बारह स्कंध हैं। यह समाज को जोड़ने का काम करती है। श्रीमद् भागवत कथा को सर्ववेदान्त का सार माना जाता है। इससे पूर्व उद्योगपति कौशल गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। यहां मिथलेश गुप्ता, आलोक शर्मा, नवीन अग्रवाल, दया शंकर त्रिवेदी, नरेश सोहन, सोनू गुप्ता, गंगा शंकर त्रिवेदी, विजय अग्रवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.