सुल्तानपुर, फरवरी 21 -- बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय तहसील क्षेत्र की रैंचा ग्राम पंचायत के पूरे पंचांग पांडे गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में वृंदावन से पधारे कथा व्यास श्री श्याम महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा सुनने से जीवन में आने वाली बाधाएं स्वतः समाप्त हो जाती हैं और मानव जीवन धन्य बन जाता है। कथा के दौरान श्री महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतार भाद्रपद माह की अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र में हुआ। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण, श्री विष्णु भगवान के अवतार हैं। भगवान के जन्म के समय अनेक चमत्कारिक घटनाएं घटीं-कारागार में बंधन स्वतः खुल गए, जेल के फाटक अपने आप खुल गए और पहरेदार योगमाया के प्रभाव ...