शामली, जनवरी 8 -- कस्बे में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के अंतर्गत गुरूवार को कथा स्थल पर भक्तिमय व उल्लासपूर्ण वातावरण बना रहा। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी एवं भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथावाचक द्वारिका प्रसाद ने भगवान कृष्ण की बाल्यावस्था की लीलाओं का वर्णन करते हुए नंदलाल की भोली मुस्कान, माखन चोरी तथा ग्वाल-बालों के साथ की गई लीलाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बाल लीलाएं यह संदेश देती हैं कि ईश्वर सदा अपने भक्तों के समीप रहते हैं और उनके सभी कष्ट हर लेते हैं।कथा के प्रमुख प्रसंग में भगवान कृष्ण द्वारा कालिया नाग के उद्धार का विस्तार से वर्णन किया गया। कथावाचक ने बताया कि कालिया नाग के विष से यमुना का जल विषैला हो गया था, जिससे ब्रजवासियों का जीवन संकट में पड़ गया था। भगवान...