आजमगढ़, दिसम्बर 16 -- जहानागंज/आजमगढ़। नगर पंचायत जहानागंज क्षेत्र अंतर्गत तुलसीपुर गांव स्थित पानी टंकी के समीप श्री बजरंग सेवा समिति के तत्वावधान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। काशी से पधारे मानस वक्ता आचार्य रामानंद पांडेय जी ने कथा प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और सदाचार का संदेश दिया। कथा के दौरान आचार्य रामानंद पांडेय जी ने श्रीमद् भागवत के विविध प्रसंगों का सजीव वर्णन करते हुए कहा कि मानव जीवन का परम उद्देश्य ईश्वर भक्ति, सेवा और सद्कर्म है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए बताया कि भागवत कथा मनुष्य के जीवन से अज्ञान, अहंकार और दु:ख को दूर कर उसे सत्य के मार्ग पर अग्रसर करती है। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. सुदीप सिंह 'दीप'...