मुंगेर, फरवरी 9 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। महावीर सेवा समिति संग्रामपुर की ओर से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा से पूर्व रविवार को गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में 501 युवती एवं महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। बेलहरनी नदी से जल भरकर संग्रामपुर बाजार, अंबेडकर चौक, बस स्टैंड, चंदनिया, झिकुली, श्रीपुर होते हुए शोभायात्रा कथा स्थल पर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। महावीर सेवा समिति के सदस्य बमबम भगत, अभिनव भगत, राजेश पांडे, सुभाष भगत, रवि भगत, शेखर सुमन, अमृत भगत, संजीत भगत, राहुल भगत, गोलू गुप्ता आदि शोभायात्रा के साथ चल रहे थे। महावीर सेवा समिति के सदस्य ने बताया कि, वृंदावन की श्रेयांशी पांडे कथा वाचन करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.