देवघर, फरवरी 2 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। स्थानीय मीना बाजार नपितपाड़ा से श्रीमद् भागवत कथा को लेकर रविवार को कलश जल यात्रा निकाली गई। यजमान दंपति राजेंद्र प्रसाद तिवारी और प्रभावती देवी के नेतृत्व में 65 महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुई। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं मीना बाजार से झील तालाब तक पहुंची और वहां विधि विधान के साथ से जल लेकर कथा स्थल पहुंची। काशी वाराणसी के कथावाचक आचार्य रामानुज शरण वेदांती 2 फरवरी से 9 फरवरी तक चलने वाले श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ में कथा वाचन करेंगे। यज्ञाचार्य प्रवीण त्रिवेदी, परायण कर्ता आचार्य मुकुंद पाण्डेय, वैदिक सुमन तिवारी, पंडित भगवान तिवारी द्वारा एकादशी उद्यापन और उपनयन संस्कार भी कराया जाएगा। प्रतिदिन संध्या 7 बजे श्रीमद् भागवत कथा होगी। मौके पर भोलानाथ तिवारी, उमेश कुमार तिवारी, सुशील तिवारी, प्रियांशु कु...