मधेपुरा, दिसम्बर 2 -- पुरैनी, संवाद सूत्र।श्री शंकर गोशाला परिसर में चार दिसंबर से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा यज्ञ में अयोध्या के कथा वाचक श्री भगवान शरण जी महराज भागवत कथा प्रस्तुत करेंगे। अनुष्ठान के सफल आयोजन को लेकर सारी तैयारियां जोरों पर है। भागवत कथा यज्ञ के संयोजन शंभू पंडित और निभा भारती ने बताया कि कथा यज्ञ 4 दिसंबर से शुरू होकर 10 दिसंबर तक चलेगा। प्रत्येक दिन 2 बजे से कथा ज्ञान शरू होकर शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। अनुष्ठान स्थल पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए भागवत कथा यज्ञ कमेटी की ओर से जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। कथा यज्ञ के सफल आयोजन को लेकर आयोजन कमेटी ने सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी है। इस बीच कमेटी के अध्यक्ष महेश सर्राफ, सचिव उमेश साहनी, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमा...