गढ़वा, जनवरी 27 -- मेराल, प्रतिनिधि। हाई स्कूल के मैदान में आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा की तैयारी पूरी कर ली गई है। श्रीमद् भागवत कथा 28 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित किया गया है। 28 जनवरी बुधवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा। कथा संध्या 4 बजे दिन से सायं 7 बजे तक प्रतिदिन होगा। आयोजित भागवत कथा कार्यक्रम में वृंदावन धाम से पधारे कथा प्रवक्ता आचार्य पंडित कुंज बिहारी शुक्ला के द्वारा प्रवचन किया जाएगा। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए आचार्य पंकज मिश्रा ने कहा कि मेराल हाई स्कूल के मैदान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में लोगों से अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर के श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करें। कथा आयोजन समिति के पूर्व मुखिया प्रकाश कुमार अरुण, मेराल क्षेत्रवासियों से इस भव्य और दिव्य कथा में पह...