मुरादाबाद, जनवरी 21 -- मुरादाबाद। शाह तिगरी स्थित संजीवनी गोशाला के पास धर्मशाला में श्रीमद्भावगत कथा एवं संकीर्तन का आयोजन किया गया। कथा व्यास अवधेश आचार्य ने श्रीमद्भागवत कथा को कलियुग में मुक्ति का आधार बताया। उन्होंने कहा कि केवल श्रीमद्भागवत में ही साक्षात भगवान श्री कृष्ण के दर्शन होते हैं। इसका एक एक शब्द स्वयं श्री कृष्ण का बोला हुआ है। उन्होंने कहा संकीर्तन भी प्रभु की कृपा से ही प्राप्त होता है और इसको श्रवण करने से भक्ति और फिर मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। व्यवस्था में राधे श्याम सैनी, मनोहर लाल, दीपक गुप्ता, कृष्ण कुमार अग्रवाल, राधिका गुप्ता, मनोरमा शर्मा,सोनू आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...