कन्नौज, जनवरी 12 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के अस्पताल रोड चौराहे के पास स्थित प्रसिद्ध शनि मंदिर के निकट आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का तीसरा दिन अत्यंत भक्तिमय और भावपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कथा व्यास पंडित हरिओमदास श्री वैष्णव ने बड़े ही भावपूर्ण ढंग से कथा का वर्णन किया। उन्होंने अपनी मधुर वाणी में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति के महत्व और मानव जीवन में भागवत कथा के स्थान को विस्तार से समझाया। श्रद्धालु उनकी दिव्य कथा सुनकर भाव-विभोर हो उठे। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री व भाजपा विधायक अर्चना पांडेय ने मानव जीवन में श्रीमद् भागवत कथा की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मनुष्य के जीवन के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं, भक्ति की प्राप्ति होती है तथा आत्मिक शांति और सुख की प्राप्ति होती है। यह कथा जीवन के कष...