सहारनपुर, दिसम्बर 13 -- श्री नारायण मंदिर समिति की ओर से गिल कॉलोनी स्थित श्री नारायण मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा का विश्व शांति एवं सर्वकल्याण की कामना के साथ विधिवत समापन हो गया। श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा के सातवें दिन कथा व्यास अजय किरण महाराज ने सुदामा और भगवान श्रीकृष्ण की मित्रता का मार्मिक वर्णन करते हुए कथा का विराम दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं मानव जीवन को सुख, शांति और सद्मार्ग की अनुभूति कराती हैं। कथा के उपरांत आयोजित हवन यज्ञ में श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां प्रदान कर सुख-समृद्धि की कामना की। भागवत कथा में यज्ञाचार्य आचार्य पंडित अमित भारद्वाज ने श्रीमद् भागवत कथा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान समिति अध्यक्ष चंदकांत अग्रवाल, कार्यवाहक स...