फतेहपुर, फरवरी 21 -- विजयीपुर। क्षेत्र के सरौली गांव में चल रही भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक आचार्य आनंद महाराज ने ध्रुव और भक्त प्रहलाद की कथा का वर्णन किया। कथावाचक ने कहा श्रीमद्भागवत महापुराण के श्रवण मात्र से भक्तों के सभी पापों का नाश होता है। साथ ही भक्ति और श्रद्धा बढ़ती है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा हमें मोक्ष की ओर ले जाती है जबकि राम कथा श्रवण करने से हमें जीने की प्रेरणा मिलती है। किस प्रकार हमें जीवन जीना चाहिए और भागवत कथा को श्रवण करने से हमें मृत्यु यानी मोक्ष की प्राप्ति होती है। आयोजन समिति में रुद्रपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह,ओमनाथ सिंह, गोलू सिंह, जितेंद्र सिंह, संजय सिंह, विनोद सिंह आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.