बलिया, फरवरी 14 -- सिकंदरपुर। क्षेत्र के कठौड़ा स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में एक दिन पूर्व शनिवार को श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन हुआ। सुबह से ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन, विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक हुआ। मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण दिखा। शुभारंभ सुबह कलश यात्रा एवं कलश स्थापना से हुआ। श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर मंदिर की परिक्रमा की और इसके बाद आचार्यों के निर्देशन में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान महामण्डलेश्वर श्रीकृष्णदास ब्रह्मचारी महाराज के आशीर्वचन से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। उन्होंने महाशिवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान शिव की आराधना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.