रुडकी, मई 7 -- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रुड़की की मंडल अध्यक्ष नील कमल शर्मा ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्कूलों में बच्चों को श्रीमद्भागवत गीता पढ़ाए जाने के निर्देशों की सराहना की है। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के शिक्षा विभाग की बैठक में स्कूलों में बच्चों को श्रीमद्भागवत गीता पढ़ाए जाने को एक स्वागत योग्य सराहनीय कदम उठाया है। कहा कि श्रीमद्भागवत गीता सम्पूर्ण मानव जाति के लिए भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अनमोल ग्रंथ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...